गगरेट को हम सब मिलकर ड्रग फ्री करेंगे – चैतन्य शर्मा

गगरेट 14 दिसम्बर :- विधानसभा गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा ने कलोह स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लिया और मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने अलग अलग प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक देते हुए कई कार्यक्रम पेश किए जिसमें सबसे ज्यादा सराहना बेटी है अनमोल कार्यक्रम को मिली । विधायक चैतन्य शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्र जीवन बुनियाद है और यदि बुनियाद मजबूत हो तो जीवन मे कभी कठनाई नही आएगी । पिछले कुछ सालों में हम सब नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है और अलग अलग स्तर पर इस लड़ाई को लड़ा जा रहा है । आपसे ये वायदा है कि हम सब मिलकर गगरेट को ड्रग फ्री बनाएंगे । विधायक चैतन्य शर्मा ने स्कूल प्रशासन द्वारा रखी गई कमरों की मांग पर आश्वासन दिया है कि वो जल्द से जल्द ये माँग पूरी करेंगे । इस अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर , युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर , आत्मा प्रोजेक्ट गगरेट के अध्यक्ष अजय ठाकुर , प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक शर्मा , वरिष्ठ कोंग्रेस नेता राम लुभाया , अश्वनी ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
BREAKING NEWS
“नचना में माँ दे दरबार” ने मचाया धमाल – भजन बना रिकॉर्ड तोड़ वायरल 🌸गगरेट का होनहार अनमोल ठाकुर चुने गए आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर 🇮🇳“अनु देओली आला” – संगीत, संस्कृति और संघर्ष की आवाज़एडवांस वॉल्व्स परिवार ने खोया एक मजबूत स्तंभ — श्री बेनी माधव जी का आकस्मिक निधनहिमाचल के दीपक सोनी ने ‘किस्मत का अड्डा’ के गायक प्रतियोगिता में जीता पहला पुरस्कारपंजोआ अंब के दीपक सोनी ‘क़िस्मत का अड्डा दिल्ली के मंच पर फाइनल के लिए तयार.अविनाश विद्रोही को नशे के खिलाफ रिपोर्टिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से पुरस्कार मिला!दिल्ली ओपन माइक किस्मत का अड्डा सिंगिंग प्रतियोगिता में दीपक सोनी ने जीता तीसरा स्थान!बार्ड – एक ए (AI)आई जो हिंदी समझता और बोलता है!हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला’ घोषित होने की दहलीज पर ऊना आधिकारिक घोषणा से पूर्व डीसी ने जिले की सभी पंचायतों और शहरी निकायों से मांगी फाइनल रिपोर्ट