जनता की अदालत में सफाई , हम दोनों है भाई भाई
मंच से मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री देते रहे एकजुटता की दुहाई 
ऊना :- इसे लोकसभा चुनावों की तैयारी कहे या फिर गुपचुप उठ रहे विवादों को शान्त करने की कोशिश लेकिन एक बात साफ हो गई मुख्य और उपमुख्यमंत्री अपने भाषण में एक दूसरे के प्रति प्रेम एकता और मिलकर सरकार चलाने की बात को कई बार मंच से दोहराते रहे । सत्ता के गलियारों में लम्बे समय से लोग दबी जुबान में ये चर्चा जरूर कर रहे है कि मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री न बनाए जाने से मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुखु अंदर खाते नाराज चल रहे है । हालांकि मुकेश अग्निहोत्री ने इस बात का जवाब मंच से दिया कि कुछ लोग अपनी दुकानदारी चलाने के लिए हम दोनों में विवाद और दूरी की बात करते है लेकिन हम दोनों में कोई विवाद नही है । जबकि मुख्यमंत्री ने भी इस बात को बार बार दोहराया कि जब सरकार बनी तो मैं और मुकेश भाई देर रात तक बैठकें करके प्रदेश के लिए नीतियां बनाते रहे । आपदा में भी हम दोनों मिलकर पल पल की खबर लेते रहे । हम दोनों ने प्रदेश को कर्जमुक्त करने के लिए अनेक योजनाएं बनाई है । मुख्यमंत्री मंच से बार बार यह भी कहते देखे की आज़ादी के बाद पहली बार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने मुकेश अग्निहोत्री अब ऊना से विकास गाथा कि शुरुआत करने जा रहे है । इन दोनों के इस झलके प्यार के लिए अब कई कयास लगाए जा रहे है ।इन बयानों को एक तरह लोकसभा चुनावों की तैयारी के साथ जोड़कर देखा जा रहा है तो दूसरी तरफ सरकार की स्थिरता बताने की कोशिश भी प्रदेश के दोनों मुखियाओं द्वारा देने की कोशिश की जा रही है । इस मामलें में ये भी एंगल जोड़कर देखा जा रहा है कि मुकेश अग्निहोत्री नेता विपक्ष रहते हुए बेहद आक्रमक रहते थे लेकिन अब बहुत दिनों से शान्त दिख रहे है और विपक्ष को भी उनके सवालों का जवाब उस स्तर पर नही दे रहे जिस स्तर के लिए मुकेश अग्निहोत्री जाने जाते है । अब इसे कुछ भी कहो जनता की अदालत में दोनों ने सफाई दे दी है और दोनों ही एक दूसरे को भाई भाई कह रहे है ।
BREAKING NEWS
“नचना में माँ दे दरबार” ने मचाया धमाल – भजन बना रिकॉर्ड तोड़ वायरल 🌸गगरेट का होनहार अनमोल ठाकुर चुने गए आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर 🇮🇳“अनु देओली आला” – संगीत, संस्कृति और संघर्ष की आवाज़एडवांस वॉल्व्स परिवार ने खोया एक मजबूत स्तंभ — श्री बेनी माधव जी का आकस्मिक निधनहिमाचल के दीपक सोनी ने ‘किस्मत का अड्डा’ के गायक प्रतियोगिता में जीता पहला पुरस्कारपंजोआ अंब के दीपक सोनी ‘क़िस्मत का अड्डा दिल्ली के मंच पर फाइनल के लिए तयार.अविनाश विद्रोही को नशे के खिलाफ रिपोर्टिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से पुरस्कार मिला!दिल्ली ओपन माइक किस्मत का अड्डा सिंगिंग प्रतियोगिता में दीपक सोनी ने जीता तीसरा स्थान!बार्ड – एक ए (AI)आई जो हिंदी समझता और बोलता है!हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला’ घोषित होने की दहलीज पर ऊना आधिकारिक घोषणा से पूर्व डीसी ने जिले की सभी पंचायतों और शहरी निकायों से मांगी फाइनल रिपोर्ट