जीएसएसएस घनारी की आरजू शर्मा गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित
गगरेट 3 जनवरी
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी की एन एस एस की वालंटियर आरजू शर्मा का चयन राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है जिससे समूचे स्कूल में हर्ष की लहर है। गुरुवार को आरजू शर्मा के स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य ललित मोहन की अगुवाई में उसका स्वागत किया गया एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर अरुणा राणा एवम सतीश के. कालिया ने बताया कि थानाकलां में सम्पन्न हुए एन एस एस के राज्यस्तरीय मेगा कैंप में लगभग 950 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया जिसमें घनारी स्कूल की दस जमा एक की छात्रा आरजू शर्मा ने 28वां रैंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। अब आरजू शर्मा 26 जनवरी 2024 शिमला होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर जिला ऊना का नाम चमकायेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले जनवरी 2022 में भी घनारी स्कूल की शिवांगी राज्यस्तरीय
गणतंत्र दिवसपरेड में हिस्सा लेकर स्कूल का नाम रोशन कर चुकी है।उधर स्कूल प्रधानाचार्य ललित मोहन ने आरजू शर्मा की सफलता पर एन एस एस यूनिट, स्कूल विद्यार्थियों, अध्यापकों एवम अभिवावको को बधाई देते हुए बताया कि जहाँ दस जमा दो नॉन मेडिकल के परीक्षा परिणाम घनारी स्कूल की छात्रा ओजस्वनी उपमन्यु पूरे प्रदेश में प्रथम और अंकिता ने कॉमर्स संकाय में पूरे प्रदेश स्थान हासिल किया था वही हाल ही में दस जमा दो की छात्रा वंशिका ने कुल्लू में सम्पन्न हुई प्रदेश स्तरीय टेलेंट सर्च प्रतियोगिता के अंतर्गत मैथ्स ओलिंपियाड में तृतीय स्थान और कृतिका ने साइंस एक्टिविटी में तृतीय स्थान अर्जित किया। वहीं एन आई टी हमीरपुर में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में हरमनप्रीत स्कूल का नाम चमका चुका है और अब एन एस एस की आरजू शर्मा का चयन राज्यस्तरीय आर डी परेड के लिए होना दर्शाता कि घनारी केवल मात्र पढ़ाई तक सीमित न होकर अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में जिला ऊना का नाम चमका रहा है।
BREAKING NEWS
“नचना में माँ दे दरबार” ने मचाया धमाल – भजन बना रिकॉर्ड तोड़ वायरल 🌸गगरेट का होनहार अनमोल ठाकुर चुने गए आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर 🇮🇳“अनु देओली आला” – संगीत, संस्कृति और संघर्ष की आवाज़एडवांस वॉल्व्स परिवार ने खोया एक मजबूत स्तंभ — श्री बेनी माधव जी का आकस्मिक निधनहिमाचल के दीपक सोनी ने ‘किस्मत का अड्डा’ के गायक प्रतियोगिता में जीता पहला पुरस्कारपंजोआ अंब के दीपक सोनी ‘क़िस्मत का अड्डा दिल्ली के मंच पर फाइनल के लिए तयार.अविनाश विद्रोही को नशे के खिलाफ रिपोर्टिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से पुरस्कार मिला!दिल्ली ओपन माइक किस्मत का अड्डा सिंगिंग प्रतियोगिता में दीपक सोनी ने जीता तीसरा स्थान!बार्ड – एक ए (AI)आई जो हिंदी समझता और बोलता है!हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला’ घोषित होने की दहलीज पर ऊना आधिकारिक घोषणा से पूर्व डीसी ने जिले की सभी पंचायतों और शहरी निकायों से मांगी फाइनल रिपोर्ट