टक्का गांव में मायके से विवाहिता लापता
सदर पुलिस थाना के तहत पड़ते टक्का गांव में मायके से एक विवाहिता लापता हो गई है। विवाहिता के लापता होने पर उसके स्वजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की और संबंधित रिश्तेदारों व अन्य परिचितों से संपर्क किया गया। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद लापता के पति मनोज कुमार ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लापता महिला के पति मनोज कुमार द्वारा दर्ज करवाई रपट में बताया कि अंजू बाला अपने मायके टक्का गई हुई थी। वहां से वह लापता है। मनोज कुमार ने पुलिस से लापता हुई अपनी पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने टक्का गांव से महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता महिला की तलाश की जा रही है।
———————————-
BREAKING NEWS
राधास्वामी सत्संग दयालबाग: बड़साला ब्रांच में बसंत पंचमी की धूम, दयालबाग में दिखा दीपावली जैसा अद्भुत नजारा“नचना में माँ दे दरबार” ने मचाया धमाल – भजन बना रिकॉर्ड तोड़ वायरल 🌸गगरेट का होनहार अनमोल ठाकुर चुने गए आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर 🇮🇳“अनु देओली आला” – संगीत, संस्कृति और संघर्ष की आवाज़एडवांस वॉल्व्स परिवार ने खोया एक मजबूत स्तंभ — श्री बेनी माधव जी का आकस्मिक निधनहिमाचल के दीपक सोनी ने ‘किस्मत का अड्डा’ के गायक प्रतियोगिता में जीता पहला पुरस्कारपंजोआ अंब के दीपक सोनी ‘क़िस्मत का अड्डा दिल्ली के मंच पर फाइनल के लिए तयार.अविनाश विद्रोही को नशे के खिलाफ रिपोर्टिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से पुरस्कार मिला!दिल्ली ओपन माइक किस्मत का अड्डा सिंगिंग प्रतियोगिता में दीपक सोनी ने जीता तीसरा स्थान!बार्ड – एक ए (AI)आई जो हिंदी समझता और बोलता है!
