बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पंजगाईं गाँव के युवक से 41.13 ग्राम चिट्टा बरामद हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पुलिस को चिट्टे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है । पुलिस ने पुनीत कुमार उर्फ पुन्नू गाँव पंजगाईं तहसील सदर ज़िला बिलासपुर से 41.13 ग्राम चिट्टा बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस का दावा है कि क्षेत्र में आरोपी एक बड़ा नेटवर्क चला रहा था और लंबे समय से पुलिस आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी । फिलहाल पुलिस मामलें की छानबीन कर रही है और इस मामलें में और भी गिरफ्तारी हो सकती है । आरोपी बरिष्ठ माध्यमिक पंजगाई के आसपास के छात्रों को ही अपना निशाना बनाता था और इसी क्षेत्र के आसपास ही अपना कारोबार करता था ताकि स्कूली छात्र आसानी से इसके ग्राहक बन सके । इस से पहले भी आरोपी के पास से करीब 70 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया था करीब दो वर्ष पहले लेकिन बावजूद उसके आरोपी ने चिट्टे के कारोबार को बन्द नही किया । डीएसपी मदन धीमान ने मामलें की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी जांच की जा रही है

