कागड़ा : नगरोटा में भाई - भाभी की हत्या करने वाला हत्यारा भाई पुलिस हिरासत में ।।
शनिवार देर रात पुलिस थाना नगरोटा बगवां में किया सरेंडर
क्या है पूरा मामला :- नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के जसौर पंचायत में बीते 2 नवंबर को अपने सगे भाई-भाभी की हत्या करके आरोपी दीपक कुमार फरार हो गया था. जानकारी के मुताबिक ये मर्डर उसने जमीनी विवाद के कारण किया. इसी मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता, पत्नी और बेटी को भी मर्डर की साजिश में शामिल होने के आरोपों में गिरफ्तार कर रखा है. अब मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. वहीं, आरोपी का भाई सरकारी स्कूल जमानाबाद में बतौर स्कूल लेक्चरर कार्यरत था और उसकी पत्नी गृहणी थीं. जबकि आरोपी दीपक कुमार अपना प्राइवेट स्कूल चलाता है. मृतक दंपति की 9 और 14 साल की 2 बेटियां हैं. जो कि हत्याकांड के दौरान मौके पर मौजूद थीं.