महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक
बाल विकास परियोजना अंब के अंतर्गत पर्यवेक्षक वृत नैहरियां के आंगनवाड़ी केंद्र मैड़ी -3 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि. प्र. द्वारा संचालित सशक्त महिला योजना शिविर आयोजित किया गया। जिसमें नैहरियां वृत की पर्यवेक्षिका राज कुमारी ने महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिला एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव व स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। महिलाओं और किशोरियों को शरीर में खून की कमी न हो इसके लिए संतुलित आहार पर्याप्त मात्रा में लेने का आहवान किया। उन्होंने महिलाओं को आय सृजन गतिविधियों बढ़ाने एवं सशक्त करने के लिए सरकारी सहायता का लाभ उठाने को प्रेरित किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा रानी, राज रानी, विजय कुमारी, सीता देवी, किरण राणा, मंजू वाला, सरोज कुमारी, सुदर्शना कुमारी, ऊषा रानी, ज्योति देवी, निर्मला देवी, सुदेश कुमारी समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
BREAKING NEWS
राधास्वामी सत्संग दयालबाग: बड़साला ब्रांच में बसंत पंचमी की धूम, दयालबाग में दिखा दीपावली जैसा अद्भुत नजारा“नचना में माँ दे दरबार” ने मचाया धमाल – भजन बना रिकॉर्ड तोड़ वायरल 🌸गगरेट का होनहार अनमोल ठाकुर चुने गए आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर 🇮🇳“अनु देओली आला” – संगीत, संस्कृति और संघर्ष की आवाज़एडवांस वॉल्व्स परिवार ने खोया एक मजबूत स्तंभ — श्री बेनी माधव जी का आकस्मिक निधनहिमाचल के दीपक सोनी ने ‘किस्मत का अड्डा’ के गायक प्रतियोगिता में जीता पहला पुरस्कारपंजोआ अंब के दीपक सोनी ‘क़िस्मत का अड्डा दिल्ली के मंच पर फाइनल के लिए तयार.अविनाश विद्रोही को नशे के खिलाफ रिपोर्टिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से पुरस्कार मिला!दिल्ली ओपन माइक किस्मत का अड्डा सिंगिंग प्रतियोगिता में दीपक सोनी ने जीता तीसरा स्थान!बार्ड – एक ए (AI)आई जो हिंदी समझता और बोलता है!