Ashwani Bhardwaj / Sun, Dec 3, 2023 / Post views : 158
ऊना :- वैसे तो हिमाचल की राजनीति में अक्सर हिंदी का प्रयोग ही भाषणों में किया जाता है और प्रदेश के अधिकतर भागों में लोग हिंदी को ही ज्यादा बोलते है ,लेकिन ऊना ज़िला की बात अलग है । ऊना पंजाब के साथ सटा होने के कारण अक्सर ऊना की बोलचाल में पंजाबी और हिंदी का मिश्रण आ जाता है जो कि ऊना वासियों की जुबान पर गाहे बगाहे आ जाता है । शनिवार की हुए मुख्यमंत्री के एक दिवसीय दौरे के दौरान जनसभा में भी ऊना टच की झलक साफ देखी गई । सतपाल रायजादा जब भाषण देने लगे तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगातार नारेबाजी शुरू कर दी लेकिन जब रायजादा के कहने पर भी नारेबाजी नही रुकी तो रायजादा मंच से ही ऊना की भाषा मे कहना शुरू हो गए कि लगदा हुन मेनू उने आली भाषा च ही समझाना पैना यानी कि ऊना की भाषा मे समझाना पड़ेगा । वहीं भाषण के बीच बीच मे पंजाबी हिंदी शब्दों का भी भंडार रहा। उपमुख्यमंत्री भी अपने भाषण में ऊना टच को छोड़ नही पाए और रायजादा की मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु से कहा कि जनाब तुसी रायजादा दी मंग मन लो ,तैयारी मैं किती है , तुसी हां करदो बाकी गेडा मैं दे देना । यानी कि सतपाल रायजादा की मांग पर मुख्यमंत्री जी आप मोहर लगा दे हमने तैयारी की है और हम इस योजना को पूरा कर देंगे आप सिर्फ हाँ कहो । मुख्य सुखविंदर सिंह सुखु ने भी उसी अंदाज में अपने भाषण में उपमुख्यमंत्री की बात को स्वीकृति और रायजादा की मांग को मानते हुए कहा कि मुकेश जी ने मेनू केहा है तुसी हां करो बाकी मैं देख लेना ,तां मेरी हाँ है ,हुन बाकी तुसी देख लो ।
विज्ञापन
विज्ञापन