-
विधायक चैतन्य शर्मा ने बढोह में किया पेयजल योजना सुधारीकरण का शिलान्यास

गगरेट 18 जनवरी :- विधानसभा गगरेट के गाँव बढोह मे 1.08 करोड़ की राशि से बढोह गाँव मे स्थित पेयजल योजना के सुधारीकरण का शिलान्यास गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा द्वारा किया गया । इस योजना से करीब 2500 लोगों को लाभ मिलेगा । इस योजना के अंतर्गत 9 किलामीटर लम्बी पाइप लाइन व 75000 लीटर क्षमता के भंडारण टैंक का निर्माण भी किया जाएगा । इस योजना से गांव बढोह में लम्बे समय से चल रही पेयजल समस्या का समाधान होगा । विधायक चैतन्य शर्मा ने इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये पूरा वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं को समर्पित है आपकी सरकार आपकी हर पँचायत में जाकर आपकी समस्या सुनेगी और उनका मौके पर यथासंभव समाधान करने की कोशिश करेगी । विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि पंचायतें अपने पँचायत तकनीकी सहायक और पँचायत सचिव के माध्यम से गाँव की मुख्य समस्या और विकासात्मक योजनाओ का खाका बनाए और जब आपकी पँचायत में शासन प्रशासन आए उस समय ये उनके सामने प्रस्तुत करें । इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के एसडीओ रजत ठाकुर सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।
BREAKING NEWS
“नचना में माँ दे दरबार” ने मचाया धमाल – भजन बना रिकॉर्ड तोड़ वायरल 🌸गगरेट का होनहार अनमोल ठाकुर चुने गए आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर 🇮🇳“अनु देओली आला” – संगीत, संस्कृति और संघर्ष की आवाज़एडवांस वॉल्व्स परिवार ने खोया एक मजबूत स्तंभ — श्री बेनी माधव जी का आकस्मिक निधनहिमाचल के दीपक सोनी ने ‘किस्मत का अड्डा’ के गायक प्रतियोगिता में जीता पहला पुरस्कारपंजोआ अंब के दीपक सोनी ‘क़िस्मत का अड्डा दिल्ली के मंच पर फाइनल के लिए तयार.अविनाश विद्रोही को नशे के खिलाफ रिपोर्टिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से पुरस्कार मिला!दिल्ली ओपन माइक किस्मत का अड्डा सिंगिंग प्रतियोगिता में दीपक सोनी ने जीता तीसरा स्थान!बार्ड – एक ए (AI)आई जो हिंदी समझता और बोलता है!हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला’ घोषित होने की दहलीज पर ऊना आधिकारिक घोषणा से पूर्व डीसी ने जिले की सभी पंचायतों और शहरी निकायों से मांगी फाइनल रिपोर्ट