विधायक ने किया संघनेई में सम्पर्क सड़क मार्ग का भूमि पूजन
गगरेट :- विधानसभा गगरेट के गाँव संघनेई मे विधायक चैतन्य शर्मा ने मुहल्ला धनोवाल से मुहल्ला टोरेवाल , मुहल्ला छपरीवाला डढवाला श्मशान घाट तक के सम्पर्क मार्ग का वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया । इस सम्पर्क मार्ग पर अनुमानित 1.58 करोड़ रुपए लागत आएगी और इस से संघनेई गाँव की आधी आबादी को लाभ पहुंचेगा । विधायक चैतन्य शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल्द ही विधायक प्राथमिकता की बैठक होने वाली है और उसमें क्षेत्र की पेयजल समस्या और सपंर्क मार्गो का खाका तैयार किया जा चुका है वो सभी विधायक प्राथमिकता में डाल दिये जाएगी और पूरे विधानसभा में सड़क और पानी की समस्या नही रहेगी । विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि गाँव संघनेई को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु द्वारा पहले ही डे बोर्डिंग स्कूल की सौगात देकर विधानसभा गगरेट में सबसे बड़ा उपहार दिया है । विधायक ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा की विकास कार्यो में आप सब भी सहयोग करें किसी भी विकास कार्य मे राजनीतिक द्वेष या निजी कारणों से रुकावट न डालें विकास करवाने के लिए हम राजनीतिक मंशा नही रखेंगे ये हमारा आपसे वायदा है । इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व गांव संघनेई के पँचायत प्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
BREAKING NEWS
राधास्वामी सत्संग दयालबाग: बड़साला ब्रांच में बसंत पंचमी की धूम, दयालबाग में दिखा दीपावली जैसा अद्भुत नजारा“नचना में माँ दे दरबार” ने मचाया धमाल – भजन बना रिकॉर्ड तोड़ वायरल 🌸गगरेट का होनहार अनमोल ठाकुर चुने गए आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर 🇮🇳“अनु देओली आला” – संगीत, संस्कृति और संघर्ष की आवाज़एडवांस वॉल्व्स परिवार ने खोया एक मजबूत स्तंभ — श्री बेनी माधव जी का आकस्मिक निधनहिमाचल के दीपक सोनी ने ‘किस्मत का अड्डा’ के गायक प्रतियोगिता में जीता पहला पुरस्कारपंजोआ अंब के दीपक सोनी ‘क़िस्मत का अड्डा दिल्ली के मंच पर फाइनल के लिए तयार.अविनाश विद्रोही को नशे के खिलाफ रिपोर्टिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से पुरस्कार मिला!दिल्ली ओपन माइक किस्मत का अड्डा सिंगिंग प्रतियोगिता में दीपक सोनी ने जीता तीसरा स्थान!बार्ड – एक ए (AI)आई जो हिंदी समझता और बोलता है!