Sun, 16 Aug 2026
Breaking News
हिमाचल की सबसे शिक्षित BDC प्रत्याशी शिखा मनकोटिया : योग, शिक्षा और समाज सेवा का संगम,शिखा मनकोटिया ने भरा नामांकन, क्षेत्र में चर्चा तेज | अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला विशेष संदेश : जाने-माने म्यूजिक कंपोज़र, लेखक, सोशल एक्टिविस्ट अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला का पंचायती राज पर विशे | चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास : चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास का भरोसेमंद चेहरा – शिखा मनकोटिया | देवभूमि शर्मसार:सनकी हत्यारा गिरफ्तार : देवभूमि शर्मसार: सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दराट से काटकर निर्मम हत्या; सनकी हत्यारा गिरफ्तार | 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' : पंचायत चुनाव: अब 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' हो रही है दावेदारी | टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? : हिमाचल vs पंजाब – टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? | 📰 हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले : हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले, लापरवाही सबसे बड़ा कारण | हिमाचल मौसम खबर (पूरी रिपोर्ट) : ❄️ रोहतांग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, बारिश से मौसम ठंडा | HDFC बैंक में बड़ा झटका : HDFC बैंक में बड़ा झटका, कुछ ही घंटों में निवेशकों के 1 लाख करोड़ रुपये डूबे | महायुद्ध की आहट: : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का काउंटडाउन शुरू! | हिमाचल की सबसे शिक्षित BDC प्रत्याशी शिखा मनकोटिया : योग, शिक्षा और समाज सेवा का संगम,शिखा मनकोटिया ने भरा नामांकन, क्षेत्र में चर्चा तेज | अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला विशेष संदेश : जाने-माने म्यूजिक कंपोज़र, लेखक, सोशल एक्टिविस्ट अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला का पंचायती राज पर विशे | चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास : चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास का भरोसेमंद चेहरा – शिखा मनकोटिया | देवभूमि शर्मसार:सनकी हत्यारा गिरफ्तार : देवभूमि शर्मसार: सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दराट से काटकर निर्मम हत्या; सनकी हत्यारा गिरफ्तार | 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' : पंचायत चुनाव: अब 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' हो रही है दावेदारी | टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? : हिमाचल vs पंजाब – टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? | 📰 हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले : हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले, लापरवाही सबसे बड़ा कारण | हिमाचल मौसम खबर (पूरी रिपोर्ट) : ❄️ रोहतांग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, बारिश से मौसम ठंडा | HDFC बैंक में बड़ा झटका : HDFC बैंक में बड़ा झटका, कुछ ही घंटों में निवेशकों के 1 लाख करोड़ रुपये डूबे | महायुद्ध की आहट: : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का काउंटडाउन शुरू! | हिमाचल की सबसे शिक्षित BDC प्रत्याशी शिखा मनकोटिया : योग, शिक्षा और समाज सेवा का संगम,शिखा मनकोटिया ने भरा नामांकन, क्षेत्र में चर्चा तेज | अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला विशेष संदेश : जाने-माने म्यूजिक कंपोज़र, लेखक, सोशल एक्टिविस्ट अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला का पंचायती राज पर विशे | चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास : चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास का भरोसेमंद चेहरा – शिखा मनकोटिया | देवभूमि शर्मसार:सनकी हत्यारा गिरफ्तार : देवभूमि शर्मसार: सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दराट से काटकर निर्मम हत्या; सनकी हत्यारा गिरफ्तार | 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' : पंचायत चुनाव: अब 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' हो रही है दावेदारी | टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? : हिमाचल vs पंजाब – टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? | 📰 हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले : हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले, लापरवाही सबसे बड़ा कारण | हिमाचल मौसम खबर (पूरी रिपोर्ट) : ❄️ रोहतांग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, बारिश से मौसम ठंडा | HDFC बैंक में बड़ा झटका : HDFC बैंक में बड़ा झटका, कुछ ही घंटों में निवेशकों के 1 लाख करोड़ रुपये डूबे | महायुद्ध की आहट: : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का काउंटडाउन शुरू! |

: व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय समारोह: मुख्यमंत्री

Ashwani Bhardwaj / Tue, Dec 5, 2023 / Post views : 468

Share:
  ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय समारोह: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 11 दिसम्बर, 2023 को कांगड़ा जिला के पुलिस मैदान, धर्मशाला में ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ विषय पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। उन्होंने यह बात इस समारोह के आयोजन सम्बंधी विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा के लिए आज यहां राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी प्रबंध समय रहते पूरे करने तथा इसमें भाग लेने वाले लोगों को हरसम्भव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह से सम्बंधित विभिन्न प्रबंधों के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक संजय रतन व केवल सिंह पठानिया जिला प्रशासन के साथ समन्वय करेंगे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी विभागों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा प्रबंधों, पेयजल व विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व मोबाइल शौचालय इत्यादि के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने पुलिस विभाग को वाहनों के सुचारू यातायात व पार्किंग इत्यादि के लिए पुख्ता प्रबंध करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पुलिस मैदान में बड़ी एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की जाएंगी। उन्होंने समारोह के दौरान स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए भी समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े कांगड़ा जिला के उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों को भी आयोजन से सम्बंधित दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक केवल सिंह पठानिया, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु, प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव अभिषेक जैन, एम.सुधा देवी, सी.पॉलरासु व राकेश कंवर, अतिरिक्त पुुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें