हिमाचल में पहली दिसंबर तक मौसम खराब रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पहली दिसंबर तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। 30 नवंबर को मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली कडक़ने और आंधी के साथ बारिश-बर्फबारी की सम्भावना जताई गई है ।