Ashwani Bhardwaj / Sun, Feb 18, 2024 / Post views : 45
गगरेट :- गगरेट का मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग आठ दिन यानी 18 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक वन वे रहेगा । गगरेट विश्रामगृह के पास और एचडीएफसी बैंक के पास जलशक्ति विभाग द्वारा सीवरेज की लाइन को सड़क के पार किया जाएगा इसलिए यातायात बाधित रहेगा । एसडीओ गगरेट रजत ठाकुर ने बताया कि गगरेट का सीवरेज कार्य अंतिम चरण पर है और दो जगहों से राष्ट्रीय राजमार्ग को उखाड़ कर सीवरेज लाइन को पार करना है इसलिए यातायात बाधित रहेगा इसके लिए सभी तरह की विभागीय अनुमति भी जलशक्ति विभाग ने ले ली है । गगरेट बाज़ार में आने वाले लोग यातायात के लिए इस बात का ध्यान रखें ।
विज्ञापन
विज्ञापन