गगरेट-कुटलैहड़ उपचुनावों के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में दाखिल किए जाएंगे नामांकन 
ऊना, 6 मई। हिमाचल में लोकसभा चुनाव समेत विधानसभा उप चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार 7 मई को आरंभ हो जाएगी। नामांकन पत्र 14 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डीसी हमीरपुर के पास होगी। वहीं जिले में गगरेट तथा कुटलैहड़ के उपचुनावों के लिए संबंधित उपमंडल के एसडीएम निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं । विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन उन्हीं के कार्यालय में लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 11 और 12 मई को अवकाश के दिन नामांकन नहीं होंगे। 7, 8, 9, 10 और 13 और 14 मई को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। 15 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 17 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे, उसी दिन 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। पहली जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी प्रक्रिया के अनुसार 7 मई को प्रातः 11 बजे से पूर्व फार्म-1 में चुनाव की सूचना जारी करेंगे। उन्हें नामांकन से संबंधित फार्म-3ए को प्रतिदिन अपडेट करने और दोपहर 3.15 बजे से पहले निर्वाचन पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी नामांकन वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची वाले फार्म-7ए की सावधानीपूर्वक जांच करके उसकी प्रतियां 17 मई को सायं 3.30 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को ई माध्यम से पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।
BREAKING NEWS
“नचना में माँ दे दरबार” ने मचाया धमाल – भजन बना रिकॉर्ड तोड़ वायरल 🌸गगरेट का होनहार अनमोल ठाकुर चुने गए आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर 🇮🇳“अनु देओली आला” – संगीत, संस्कृति और संघर्ष की आवाज़एडवांस वॉल्व्स परिवार ने खोया एक मजबूत स्तंभ — श्री बेनी माधव जी का आकस्मिक निधनहिमाचल के दीपक सोनी ने ‘किस्मत का अड्डा’ के गायक प्रतियोगिता में जीता पहला पुरस्कारपंजोआ अंब के दीपक सोनी ‘क़िस्मत का अड्डा दिल्ली के मंच पर फाइनल के लिए तयार.अविनाश विद्रोही को नशे के खिलाफ रिपोर्टिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से पुरस्कार मिला!दिल्ली ओपन माइक किस्मत का अड्डा सिंगिंग प्रतियोगिता में दीपक सोनी ने जीता तीसरा स्थान!बार्ड – एक ए (AI)आई जो हिंदी समझता और बोलता है!हाथ से मैला उठाने की कुप्रथा से मुक्त जिला’ घोषित होने की दहलीज पर ऊना आधिकारिक घोषणा से पूर्व डीसी ने जिले की सभी पंचायतों और शहरी निकायों से मांगी फाइनल रिपोर्ट