जीसी दौलतपुर चौक से अधीक्षक ग्रेड 1 रजनीश शर्मा सेवानिवृत्त
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक से अधीक्षक ग्रेड 1 रजनीश शर्मा की सेवानिवृति पर वुधवार को उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में अधीक्षक ग्रेड 1 रजनीश शर्मा ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो डॉ सतेंद्र शर्मा ने की। माँ सरस्वती के चरणों मे नमन से शुरू हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम रजनीश शर्मा को पुष्पगुच्छ, पगड़ी एवम स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया,ततपश्चात अधीक्षक ग्रेड 1 के रूप में उनकी सेवाओ को सराहा गया।गौर रहे कि अधीक्षक ग्रेड 1 रजनीश शर्मा 40 साल के सेवाकाल के वाद सेवानिवृत्त हुए और उन्होंने कॉलेज के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर डॉ मनोज कोहल, डॉ रमन चौधरी,प्रो बी के मिश्रा, प्रो सुरेंद्र वर्मा, प्रो राजकुमार ,प्रो विशाल, डॉ शिवानी , प्रो शैलजा, प्रो पूनम रानी, प्रो पूनम कुमारी
सीनियर असिस्टेंट सुरेंद्र चौधरी, नरेंद्र कुमार क्लर्क मैडम रेखा जसवाल, रोबिन ठाकुर क्लर्क, रणदीप, शारदा देवी सहित इत्यादि उपस्थित रहे।