Ashwani Bhardwaj / Tue, Feb 24, 2026 / Post views : 180
गग्रेट/ऊना: देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई एडवांस वाल्व्स ग्रुप के चेयरमैन श्री उमा शंकर जी का 75वां जन्मदिवस इस वर्ष नोएडा में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौरतलब है कि पिछला जन्मदिवस गग्रेट में मनाया गया था, लेकिन इस बार का मुख्य आयोजन नोएडा स्थित वेन्यू में रखा गया, जहाँ कंपनी परिवार के सदस्यों ने चेयरमैन साहब के यशस्वी जीवन की कामना की।
इस विशेष अवसर पर कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष DJ प्रोग्राम और मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध कराए गए थे, जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। उत्सव के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाई बांटी गई।
एडवांस वाल्व्स प्रबंधन ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए अपने 800 से अधिक कर्मचारियों को इस शुभ अवसर पर उपहार स्वरूप प्रोत्साहन राशि भेंट की। यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने ऐसा कदम उठाया है; एडवांस वाल्व्स हमेशा से ही अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए इस तरह के लाभकारी कार्य करती रही है।
गग्रेट से कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट श्री वेद प्रकाश गोयल जी लगातार सामाजिक कार्यों और खेलकूद की गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान देते रहते हैं। साथ ही, कंपनी के एडमिन श्री सुशील शर्मा जी ने भी हिमाचल के स्थानीय लोगों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने में सराहनीय प्रयास किए हैं।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) श्री प्रणय गर्ग अपनी युवा सोच और दूरदर्शी नेतृत्व के साथ संस्थान को नई बुलंदियों पर ले जा रहे हैं। नए आविष्कारों और बेहतर अवसरों के माध्यम से वे कंपनी की प्रगति के लिए दिन-रात समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
रिपोर्ट: अश्वनी भारद्वाज (गग्रेट, ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन