Ashwani Bhardwaj / Tue, Nov 28, 2023 / Post views : 43
गगरेट जागरण राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर-चौक में सड़क सुरक्षा क्लब के बैनर तले रेड-रिबन क्लब के छात्रों द्वारा सड़क "सुरक्षा विषय" पर नारा लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के छात्रों ने भाग लेकर सभी को सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूक किया ।प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के विषय में विशेषतौर पर जागरूक होने की आवश्यकता है क्योंकि अगर युवा- वर्ग जागरुक है तो देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है । वर्तमान में बहुत से सड़क हादसे मात्र लापरवाही के कारण हो रहे हैं यदि इन सभी पर सजगता अपनाई जाए तो इनसे बचा जा सकता है । रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. मनोज कहोल ,डॉ. अनुराधा एवं प्रो. मनीषा के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई । डॉ. लीना शर्मा, डॉ. प्रियंका डॉ.निधि शर्मा ने इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन