राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में 3 दिवसीय हि.प्र. विश्वविद्यालय इंटर कालेज पुर्ष – महिला भारोतोलन प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। कालेज प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल व् खेल प्रतियोगिता आयोजन समिति की सचिव सचिव डा. अंजू पाठक ने बताया की स्थानीय कालेज में 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक
इंटर कालेज भारोतोलन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ सेवानिवृत मुख्य सचिव राकेश शर्मा करेंगे जबकि निदेशक उच्च शिक्षा डा. अमरजीत के. शर्मा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।