Ashwani Bhardwaj / Wed, Dec 6, 2023 / Post views : 201
गगरेट 6 दिसम्बर :- डॉ भीमराव की पुण्यतिथि पर घनारी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजू एवम पूर्व विधायक राजेश ठाकुर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत के संविधान लिखने वाले डॉ भीमराव आंबेडकर एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे। उन्होंने समाज से भेदभाव को खत्म करने के लिए अहम योगदान दिया।इस अवसर पर भाजपा नेता राममूर्ति शर्मा,अजय ठाकुर,जोनी ठाकुर,राजीव पराशर,रजनीश,चन्द्र मोहन,निर्मल,मनजीत इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन