Wed, 26 Aug 2026
Breaking News
हिमाचल की सबसे शिक्षित BDC प्रत्याशी शिखा मनकोटिया : योग, शिक्षा और समाज सेवा का संगम,शिखा मनकोटिया ने भरा नामांकन, क्षेत्र में चर्चा तेज | अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला विशेष संदेश : जाने-माने म्यूजिक कंपोज़र, लेखक, सोशल एक्टिविस्ट अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला का पंचायती राज पर विशे | चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास : चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास का भरोसेमंद चेहरा – शिखा मनकोटिया | देवभूमि शर्मसार:सनकी हत्यारा गिरफ्तार : देवभूमि शर्मसार: सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दराट से काटकर निर्मम हत्या; सनकी हत्यारा गिरफ्तार | 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' : पंचायत चुनाव: अब 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' हो रही है दावेदारी | टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? : हिमाचल vs पंजाब – टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? | 📰 हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले : हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले, लापरवाही सबसे बड़ा कारण | हिमाचल मौसम खबर (पूरी रिपोर्ट) : ❄️ रोहतांग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, बारिश से मौसम ठंडा | HDFC बैंक में बड़ा झटका : HDFC बैंक में बड़ा झटका, कुछ ही घंटों में निवेशकों के 1 लाख करोड़ रुपये डूबे | महायुद्ध की आहट: : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का काउंटडाउन शुरू! | हिमाचल की सबसे शिक्षित BDC प्रत्याशी शिखा मनकोटिया : योग, शिक्षा और समाज सेवा का संगम,शिखा मनकोटिया ने भरा नामांकन, क्षेत्र में चर्चा तेज | अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला विशेष संदेश : जाने-माने म्यूजिक कंपोज़र, लेखक, सोशल एक्टिविस्ट अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला का पंचायती राज पर विशे | चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास : चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास का भरोसेमंद चेहरा – शिखा मनकोटिया | देवभूमि शर्मसार:सनकी हत्यारा गिरफ्तार : देवभूमि शर्मसार: सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दराट से काटकर निर्मम हत्या; सनकी हत्यारा गिरफ्तार | 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' : पंचायत चुनाव: अब 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' हो रही है दावेदारी | टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? : हिमाचल vs पंजाब – टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? | 📰 हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले : हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले, लापरवाही सबसे बड़ा कारण | हिमाचल मौसम खबर (पूरी रिपोर्ट) : ❄️ रोहतांग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, बारिश से मौसम ठंडा | HDFC बैंक में बड़ा झटका : HDFC बैंक में बड़ा झटका, कुछ ही घंटों में निवेशकों के 1 लाख करोड़ रुपये डूबे | महायुद्ध की आहट: : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का काउंटडाउन शुरू! | हिमाचल की सबसे शिक्षित BDC प्रत्याशी शिखा मनकोटिया : योग, शिक्षा और समाज सेवा का संगम,शिखा मनकोटिया ने भरा नामांकन, क्षेत्र में चर्चा तेज | अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला विशेष संदेश : जाने-माने म्यूजिक कंपोज़र, लेखक, सोशल एक्टिविस्ट अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला का पंचायती राज पर विशे | चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास : चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास का भरोसेमंद चेहरा – शिखा मनकोटिया | देवभूमि शर्मसार:सनकी हत्यारा गिरफ्तार : देवभूमि शर्मसार: सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दराट से काटकर निर्मम हत्या; सनकी हत्यारा गिरफ्तार | 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' : पंचायत चुनाव: अब 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' हो रही है दावेदारी | टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? : हिमाचल vs पंजाब – टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? | 📰 हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले : हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले, लापरवाही सबसे बड़ा कारण | हिमाचल मौसम खबर (पूरी रिपोर्ट) : ❄️ रोहतांग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, बारिश से मौसम ठंडा | HDFC बैंक में बड़ा झटका : HDFC बैंक में बड़ा झटका, कुछ ही घंटों में निवेशकों के 1 लाख करोड़ रुपये डूबे | महायुद्ध की आहट: : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का काउंटडाउन शुरू! |

: ये जीत है ख़ास, जनता को मोदी जी पर है विश्वास: अनुराग ठाकुर

Ashwani Bhardwaj / Mon, Dec 4, 2023 / Post views : 218

Share:
ये जीत है ख़ास, जनता को मोदी जी पर है विश्वास: अनुराग ठाकुर ये परिणाम 2024 का ट्रेलर, लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी प्रचंड जीत: अनुराग ठाकर नई दिल्ली चुनाव आयोग ने आज चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है, वहीं तेलंगाना कांग्रेस के खाते में गया। भारतीय जनता पार्टी की इस प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इसे मोदी जी की विकासोन्मुखी राजनीति की जीत बताते हुए कहा, "मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में निर्णायक जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और भाजपा पर चुनाव दर चुनाव जनता के बढ़ते विश्वास का परिचायक है। मोदी जी के सुशासन, ग़रीब कल्याण, राष्ट्रनिर्माण की नीतियों पर भारत को भरोसा है और यह परिणाम उसी का प्रतिफल है, जो माननीय प्रधानमंत्री के साथ जनता के निरंतर और बढ़ते जुड़ाव को दर्शाता है।" अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह जीत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा जी के संगठन कौशल और अनगिनत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण की है जिन्होंने अपना दिन-जनता के बीच बिताया और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया। चुनाव अभियान में लगे सभी कार्यकर्ताओं को मैं अपनी हार्दिक बधाई देता हूं और भाजपा को सेवा करने का अवसर देने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद देता हूं। श्ठाकुर ने आगे कहा, " इन परिणामों से एक बात स्पष्ट है की देश में सिर्फ एक हीं गारंटी चलती है और वो है मोदी को गारंटी। यह चुनाव परिणाम इस बात का भी संकेत हैं की 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी।" ठाकुर ने कहा, "मोदी जी लगातार देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। इन परिणामों से ये स्पष्ट है की लोग मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार और विकास चाहते हैं।" ठाकुर ने कहा कि ये चुनाव बताते हैं कि कांग्रेस और उसकी झूठी गारंटियों को लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया है और भाजपा के सुशासन, विकास और गरीब कल्याण पर भरोसा जताया है।" ठाकुर ने आगे कहा, "छत्तीसगढ़ के लोगों ने भूपेश बघेल और कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरोध में ये जनादेश दिया है। राजस्थान की माता बहनों ने अपराध, अराजकता और गहलोत के भ्रष्ट तंत्र पर प्रहार करते हुए कांग्रेस को वोट की चोट पहुंचाई है। मध्य प्रदेश ने डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है।" ठाकुर ने राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा की जो लोग विदेश में छुट्टी पर जाते हैं वह अब लंबी छुट्टी मनाने के लिए स्वतंत्र हैं। विपक्ष के लोगों ने हमारे ऊपर जितना कीचड़ उछाला, हमारा कमल उतना ही खिलकर सामने आया है। जिन-जिन चुनाव में मोदी जी पर व्यक्तिगत हमला किया गया उसमें जनता ने विपक्ष को उसका स्थान दिखा दिया।" विपक्ष द्वारा हाल के दिनों में प्रमुखता से उठाए जा रहे जाति के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की बांटो और राज करो की नीति अब जनता पहचान चुकी है। आज देश में मोदी जी द्वारा दिया गया जाति का मॉडल सर्वमान्य है। आज देश में सिर्फ चार जातियां हैं। युवा, किसान, महिला और गरीब। देश आज सिर्फ स्पष्ट तौर पर विकास चाहता है।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें