Ashwani Bhardwaj / Fri, Feb 9, 2024 / Post views : 144
गगरेट 9 फरवरी :- विधानसभा गगरेट को अपना तहसील वेलफेयर कार्यालय मिल गया है । इसकी विधिवत शुरुआत गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा ने की । इस से पहले विधानसभा गगरेट के लोग अम्ब तहसील वेलफेयर कार्यालय पर ही निर्भर थे । विधायक चैतन्य शर्मा ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इस मांग को रखा था जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल मंजूरी दे दी थी । फिलहाल गगरेट की तहसील घनारी कार्यालय में मंगलवार और शुक्रवार को ये कार्यालय खुला रहेगा । हालांकि ये सुविधा फिलहाल सप्ताह में दो दिन के लिए शुरू हुई है जल्द ही इस कार्यालय को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा । इस अब से पर विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि ये गगरेट के विकास में एक मील का पत्थर है गगरेट को अपना वेल्फेयर कार्यालय मिला है अब से पहले लोग अम्ब पर आश्रित थे । इस समय जल्दबाजी में इस कार्यालय की शुरुआत की जा रही है ताकि लोगों तो तुरन्त इसका लाभ मिलना शुरू हो जल्द ही इसका उद्घाटन बड़े स्तर पर किया जाएगा । इस अवसर पर 9 लाभार्थियों को भी स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत स्वीकृति पत्र विधायक चैतन्य शर्मा द्वारा दिए गए । जिनमे अनुसूचित जाती के 6 , अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 व एक अनुसूचित जनजाति के लाभर्थि है । इस कार्यालय के घनारी में खुलने से विधानसभा गगरेट के लोगो को अब पेंशन सुविधा जिसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन , दिव्यांग पेंशन , स्वर्ण जंयती आश्रय योजना , अनावर्ती कार्यक़म इंटरकास्ट मैरिज लाभ , दिव्यांग विवाह योजना जैसी सुविधाओ का लाभ मिलेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन