Ashwani Bhardwaj / Thu, Nov 30, 2023 / Post views : 494
ऊना, 30 नवम्बर - लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की समीक्षा करने निर्माण स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंडोर स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की और कार्यस्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में 247.54 लाख रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम के बनने से विद्यार्थियों को बिना किसी कठिनाई से अपनी तैयारी करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्माणकार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिये ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माणकार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, एक्सियन लोक निर्माण दिनकर शर्मा, प्रिंसीपल अम्ब स्कूल के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन