Ashwani Bhardwaj / Sat, Nov 25, 2023 / Post views : 85
:- वन विभाग रेंज अम्ब के वन खण्ड अधिकारी अशोक कुमार ने थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवाई है कि गाँव बढोह में खैरों के पेड़ों का अवैध रुप से कटान करके एक पिकअप ट्राला में लाद कर कहीं ले जा रहे थे तभी वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी को काबू किया लेकिन इसके साथ दो लोग अंधेरे का फायदा लेकर भाग गए । वन विभाग की टीम खण्ड अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में वन रक्षक पंकज शर्मा प्रभारी बडोह वीट, व विक्रांत कुमार वन रक्षक जाडला वीट, वन रक्षक बलदेव कुमार प्रभारी गगरेट वीट, वन रक्षक दिनेश कुमार प्रभारी मवां सिधिंया बीट के साथ रात्री गश्त टीका बडोह में थे। गाँव बढोह में झाडियों के बीच एक गाड़ी पिकअप ट्राला में दो व्यक्ति गाड़ी में खैर के मोच्छों को लोड़ कर रहे थे। वन विभाग की टीम जैसे ही गाड़ी के पास पहुंची वैसे ही गाड़ी लादने वाले दोनों व्यक्ति अंधेरा होने का फायदा उठाकर मौका से भाग गए। तथा गाड़ी के पास एक मोटर साईकिल भी खड़ा मिला ।वन विभाग ने अनुसार गाड़ी में लोड़ मोच्छों की गिनती करने पर कुल 38 मौछे पाए गए । वन विभाग की टीम ने जंगल मे दोनों आरोपितों की तलाश काफी समय तक की लेकिन वो दोनों मौके से फरार हो गए । खैर की लकड़ी कीमत वन विभाग द्वारा करीब 90,000 रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर गाड़ी के पास खड़े मोटरसाइकल के मालिक सिकंदर हयात पुत्र रुकमदीन गांव व डा0 घर पंजोआ तह० अम्ब जिला ऊना व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है । एसडीपीओ अम्ब वसुधा सूद ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामलें की जांच चल रही है
विज्ञापन
विज्ञापन