Ashwani Bhardwaj / Fri, Feb 9, 2024 / Post views : 42
गगरेट फरवरी 9 :- मत्स्य बीज केंद्र दियोली में 5 करोड़ की लागत से जल्द ही एक उत्कृष्ट ट्रेनिंग केंद्र बनने जा रहा है इसके लिए जल्द ही विभाग टेंडर करने जा रहा है । इसके इलावा दियोली मत्स्य बीज केंद्र को जाने वाला सम्पर्क मार्ग जो वर्षो से लंबित पड़ा हुआ है उसे भी जल्द पूरा करवा दिया जाएगा । ये जानकारी विधायक चैतन्य शर्मा ने दियोली मत्स्य बीज केंद्र के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कही। दियोली मत्स्य बीज केंद्र द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाया गया जिसमें करीब 50 किसानों ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया । इस प्रशिक्षण शिविर में गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए । इस कार्यक्रम में विधायक चैतन्य शर्मा ने मछली बीज केंद्र में मत्स्य पालन सम्बन्धी पूरी जानकारी ली और इस बीज केंद्र की तमाम गतिविधियों को पूरी तरह से समझा । विधायक चैतन्य शर्मा ने मत्स्य व्यवसाय से जुड़े किसानों से बातचीत भी की और उनके इस व्यवसाय से जुड़े तमाम सवालों को सुना और आने वाली समस्याओं की को निकट भविष्य में दूर करने का आश्वासन भी दिया । इस प्रशिक्षण शिविर में 13 लाभार्थियों को विधायक चैतन्य शर्मा द्वारा स्वीकृती पत्र भी बांटे गए । इस अवसर पर ज़िला उपनिदेशक मत्स्य विभाग विवेक शर्मा व अन्य मत्स्य अधिकारी भी मौजूद रहे ।
इनसेट
कुदरती मछलियों को बचाने के लिए चलाए अभियान - अनिल राणा
ज़िला ऊना के प्रगतिशील किसान अनिल राणा ने इस अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा के समक्ष कुदरती मछलियों को बचाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन कुदरती मछलियों को बाहरी राज्य के मजदूर मार देते है ये मछलियां हमारे क्षेत्र में कुदरत की देन है इन्हें बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर पँचायत प्रधानों तक को इनके चालन काटने के लिए अधिकार दिए जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन