Ashwani Bhardwaj / Sat, Nov 25, 2023 / Post views : 201
ऊना नम्बर वन ब्यूरो
सेवानिवृत्त जिला प्राथमिक अध्यापक संघ और समाज समवन्य समिति की ओर से शनिवार को नशा मुक्त रैली निकाली। इस रैली में दिव्यांग कल्याण संघ और अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रैली से पहले श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रैली का शुभारंभ किया गया। रैली मंदिर से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय तक गई। सेवानिवृत्त जिला प्राथमिक अध्यापक संघ के संरक्षक किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि समाज को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय में नशे को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि आज युवा नशे की गर्त में जा रहा है। इसके लेकर कोई कुछ नहीं कर रहा है। किसी को तो इसके लिए आगे आना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशे के खिलाफ मिलकर लड़े, ताकि युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाया जा सके। उन्होंने रैली में शामिल होने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन