Ashwani Bhardwaj / Tue, Nov 28, 2023 / Post views : 204
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनहाल तह ,बंगाना जिला ऊना में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत बच्चो और अध्यापकों द्वारा स्कूल से लेकर सनहाल गांव तक एक रैली का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उ्देश्य बच्चो और बच्चो के अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करवाना था स्कूल में बच्चों द्वारा नशे पर पोस्टर मेकिंग और सलोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । अजय कुमार मेंटोर ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बच्चो को विस्तार से जानकारी दी स्कूल नशा मुक्त कमेटी के सदस्य शमशेर सिंह लेक्चर पॉलिटिकल साइंस ने बच्चो को बताया कि नशे की आदत एक तरफा रास्ता है जो व्यक्ति इस रास्ते पर चला जाता है वह कभी वापिस नहीं आता इसलिए बच्चो जीवन में हमेशा नशे से दूर रहना यदि आप जिदंगी में अच्छा जीवन व्यतीत करना चाहते हो अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार पराशर ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की आदत है मौत को दावत इसलिए प्यारे बच्चो कभी भी नशे की लत मत लगाना यह आज से ही प्रण करना है चाहे जीवन में जितनी भी मुसीबतें आए . प्रधानाचार्य ने पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन में प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को सम्मानित किया .इस मौके पर स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन