Ashwani Bhardwaj / Sat, Nov 25, 2023 / Post views : 257
ऊना नम्बर वन ब्यूरो
- थाना गगरेट के अंतर्गत गगरेट ऊना सड़क मार्ग में केसीसी बैंक के पास बाइक सवार से बाइक का संतुलन बिगड़ने से सड़क के पास एक पेड़ से टकरा गया और नाली में जा गिरा । इस दुर्घटना में बाइक सवार को सर पर गहरी चोट लगने से उसे स्थानीय सिविल हॉस्पिटल ले जाय गया लेकिन हालात ज्यादा खराब होने के कारण घायल बाइक सवार को ऊना क्षेत्रीय हॉस्पिटल ले जाया गया । ऊना क्षेत्रीय हॉस्पिटल से भी उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है । बाइक सवार की पहचान प्रदीप मिश्रा पुत्र गोपी मिश्रा के रूप में हुई है । ये गगरेट में एक किराए के मकान में रहता है । पुलिस ने मामलें की जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन