Tue, 14 Jul 2026
Breaking News
हिमाचल की सबसे शिक्षित BDC प्रत्याशी शिखा मनकोटिया : योग, शिक्षा और समाज सेवा का संगम,शिखा मनकोटिया ने भरा नामांकन, क्षेत्र में चर्चा तेज | अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला विशेष संदेश : जाने-माने म्यूजिक कंपोज़र, लेखक, सोशल एक्टिविस्ट अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला का पंचायती राज पर विशे | चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास : चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास का भरोसेमंद चेहरा – शिखा मनकोटिया | देवभूमि शर्मसार:सनकी हत्यारा गिरफ्तार : देवभूमि शर्मसार: सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दराट से काटकर निर्मम हत्या; सनकी हत्यारा गिरफ्तार | 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' : पंचायत चुनाव: अब 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' हो रही है दावेदारी | टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? : हिमाचल vs पंजाब – टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? | 📰 हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले : हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले, लापरवाही सबसे बड़ा कारण | हिमाचल मौसम खबर (पूरी रिपोर्ट) : ❄️ रोहतांग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, बारिश से मौसम ठंडा | HDFC बैंक में बड़ा झटका : HDFC बैंक में बड़ा झटका, कुछ ही घंटों में निवेशकों के 1 लाख करोड़ रुपये डूबे | महायुद्ध की आहट: : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का काउंटडाउन शुरू! | हिमाचल की सबसे शिक्षित BDC प्रत्याशी शिखा मनकोटिया : योग, शिक्षा और समाज सेवा का संगम,शिखा मनकोटिया ने भरा नामांकन, क्षेत्र में चर्चा तेज | अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला विशेष संदेश : जाने-माने म्यूजिक कंपोज़र, लेखक, सोशल एक्टिविस्ट अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला का पंचायती राज पर विशे | चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास : चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास का भरोसेमंद चेहरा – शिखा मनकोटिया | देवभूमि शर्मसार:सनकी हत्यारा गिरफ्तार : देवभूमि शर्मसार: सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दराट से काटकर निर्मम हत्या; सनकी हत्यारा गिरफ्तार | 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' : पंचायत चुनाव: अब 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' हो रही है दावेदारी | टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? : हिमाचल vs पंजाब – टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? | 📰 हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले : हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले, लापरवाही सबसे बड़ा कारण | हिमाचल मौसम खबर (पूरी रिपोर्ट) : ❄️ रोहतांग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, बारिश से मौसम ठंडा | HDFC बैंक में बड़ा झटका : HDFC बैंक में बड़ा झटका, कुछ ही घंटों में निवेशकों के 1 लाख करोड़ रुपये डूबे | महायुद्ध की आहट: : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का काउंटडाउन शुरू! | हिमाचल की सबसे शिक्षित BDC प्रत्याशी शिखा मनकोटिया : योग, शिक्षा और समाज सेवा का संगम,शिखा मनकोटिया ने भरा नामांकन, क्षेत्र में चर्चा तेज | अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला विशेष संदेश : जाने-माने म्यूजिक कंपोज़र, लेखक, सोशल एक्टिविस्ट अश्वनी भारद्वाज उर्फ़ अनु देओली आला का पंचायती राज पर विशे | चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास : चलेट की बहू: शिक्षित सोच, मजबूत पकड़ और विकास का भरोसेमंद चेहरा – शिखा मनकोटिया | देवभूमि शर्मसार:सनकी हत्यारा गिरफ्तार : देवभूमि शर्मसार: सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की दराट से काटकर निर्मम हत्या; सनकी हत्यारा गिरफ्तार | 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' : पंचायत चुनाव: अब 'डोर-टू-डोर' नहीं, 'फेसबुक-टू-फेसबुक' हो रही है दावेदारी | टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? : हिमाचल vs पंजाब – टैक्स के नाम पर 'बवाल' या सियासी खेल? | 📰 हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले : हिमाचल में सड़क हादसे: आंकड़े डराने वाले, लापरवाही सबसे बड़ा कारण | हिमाचल मौसम खबर (पूरी रिपोर्ट) : ❄️ रोहतांग समेत ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, बारिश से मौसम ठंडा | HDFC बैंक में बड़ा झटका : HDFC बैंक में बड़ा झटका, कुछ ही घंटों में निवेशकों के 1 लाख करोड़ रुपये डूबे | महायुद्ध की आहट: : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का काउंटडाउन शुरू! |

: राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी: मुख्यमंत्री

Ashwani Bhardwaj / Sun, Dec 3, 2023 / Post views : 178

Share:
राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी: मुख्यमंत्री हिमुडा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए यशवंत छाजटा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 11 दिसंबर को राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर जिला कांगड़ा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल होंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने आज हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा की नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करने ओक ओवर पहुंचे समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यशवंत छाजटा ने अपने जीवन के 25 वर्ष कांग्रेस पार्टी की सेवा की है, जिसके कारण उन्हें सरकार में नियुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी पद दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने धर्मशाला नगर निगम के चुनाव में महापौर पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी बेहतर रणनीति बनाकर मैदान में उतरेगी और भाजपा को शिकस्त देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व सरकार व्यवस्था परिवर्तन के दौर से गुजर रही है और आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश में विकास की गति तेज होगी और हिमाचल प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपनी 10 में से 3 गारंटियों को पूरा कर दिया है। मंत्रिमण्डल की पहली ही बैठक में सरकारी कर्मचारियों के मान-सम्मान को बहाल करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया गया। 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण की शुरूआत हो चुकी है, जिसके तहत ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ-साथ युवाओं को निश्चित आय सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ-साथ शिक्षा में व्यापक सुधार का वादा पूरा करते हुए अगले शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी अनिवार्य कर दी जाएगी। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने मुख्यमंत्री का उनकी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें