Ashwani Bhardwaj / Tue, Nov 28, 2023 / Post views : 583
गगरेट विधानसभा के अंतर्गत सुंकाली भद्रकाली मार्ग के अमलैहड़ गांव में मुख्य सड़क पर एक गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा आते-जाते लोगों के लिए कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। लेकिन जिम्मेदारों की ओर से गड्ढे को भरा नहीं जा रहा। इस गड्ढे में हर वक्त गंदा पानी भरा रहता है। जिससे वाहनों के आने-जाने से कई बार राहगीरों के कपड़े तक खराब हुए हैं। ऐसे में जहां से आने-जाने वाले लोग कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। इस मार्ग में सुबह से शाम तक लोगों के साथ ही वाहनों का आगमन होता है। दिन में तो लोग किसी तरह से गड्ढे से बचकर निकल जाते हैं लेकिन रात में बाइक हो या चार पहिया उनके गड्ढे में गिरने की पूरी संभावना रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार बाइक चालक गड्ढे में फंसकर घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार गड्ढे को बनने की जहमत नहीं उठा रहे। वहीं गड्ढे के चलते सड़क टूट रही है और गड्ढे का आकार भी लगातार बढ़ रहा है। इस सड़क पर पड़े गड्ढे की स्थिति से नागरिक खासे नाराज है। कई बार संबंधित अधिकारियों के पास गुहार लाने के बावजूद भी सड़क में पड़े गड्ढे का सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन