Ashwani Bhardwaj / Wed, Dec 6, 2023 / Post views : 194
पार्षद सुशील कालिया ने मीडिया को जारी एक बयान में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर को स्मरण करते हुवे कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब ने अहम रोल अदा किया इस अवसर पर हम उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं सम्मान प्रकट करते हैं।उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों ,पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिय समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर जी ने बचपन से ही विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना किया। सुशील कालिया ने कहा कि बाबा साहब निरंतर बंचित एवम पिछड़े समाज के लिये लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पुजारी बाबा साहब ने सदैव समरसता का संदेश दिया तभी उन्हें आज विभिन्न शीर्षकों के नाम से जाना जाता है।कही उन्हें कानून का ज्ञाता ,तो कही सविधान निर्माता।आज विश्व भर में भारत का सविधान सर्वाधिक लोकप्रिय है जो कि लोकतंत्र का परिचायक है।उन्होंने कहा कि हमे उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।साथ ही संकल्प ले कि बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर हमेशा चलें ताकि देश को सबका साथ सबका विकास के नारे पर चलते हुए बुलंदियों पर पहुंचाया जा सके।विज्ञापन
विज्ञापन