Ashwani Bhardwaj / Sat, Dec 30, 2023 / Post views : 203
:- विधानसभा गगरेट में राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा ने भी शिरकत की ।इस अवसर पर गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर व भाजपा नेता विश्वजीत पटियाल सहित गगरेट के कई लोगों ने भाग लिया । विधायक चैतन्य शर्मा ने ऐलान किया वो राम मंदिर मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर इतिहास के इस अनमोल क्षण का गवाह बनना चाहते है और अयोध्या में राम मूर्ति स्थापना पर जरूर जाएंगे ।विधायक चैतन्य शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम हिन्दू है और सनातनी है राम हम सबके है और आज ये ऐलान किया जाता है कि गगरेट से हर माह स्कूली छात्रों को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए भेजा जाएगा । इसके लिए सारी व्यवस्था हम करेंगे स्कूली छात्रों के बाद हम गगरेट के बजुर्गो को भी अयोध्या में भेजेंगे ताकि वो भी राम मंदिर में जाकर राम लला के दर्शन कर सके । विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से देश का हर वर्ग खुश है लम्बे समय बाद भगवान राम अब टेंट से निकल कर मंदिर में विराजमान होंगे । अयोध्या मूर्ति स्थापना
विज्ञापन
विज्ञापन