Ashwani Bhardwaj / Mon, Jan 15, 2024 / Post views : 166
मौके पर किया शिकायतों का निपटारा
गगरेट 15 जनवरी :- विधानसभा क्षेत्र गगरेट की सबसे बड़ी पँचायत अंबोटा में विधायक चैतन्य शर्मा ने खुला दरबार लगाया जिसमे गाँव अंबोटा व आसपास के गांवों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही निपटारे के आदेश जारी किए । पंचायतों में लंबित विकास कार्यो के विषय मे पँचायत सचिव व तकनीकी सहायक को निर्देश दिए कि समय सीमा के भीतर शिकायतों का निपटारा करें व विकास कार्य कहाँ पर रुके हुए है उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें । इस कार्यक्रम में पँचायत, लोक निर्माण विभाग , जल शक्ति विभाग व अन्य सभी अधिकारी भी मोजूद रहे । स्थानीय लोगों ने करीब 56 शिकायतें मौके पर विधायक के समक्ष रखी जिनमे से अधिकतर शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया व बाकी समस्याओं के लिए सम्बंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान किया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन