Ashwani Bhardwaj / Sat, Dec 16, 2023 / Post views : 240
गगरेट 16 दिसम्बर - थाना गगरेट के अंतर्गत चलेट गांव में 38 वर्षीय युवक द्वारा फंदे से लटककर जान देने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा कि सञ्जीव कुमार सपुत्र गुरनाम सिंह की पत्नी अपने बच्चों सहित मायके गयी थी ,पिछले कुछ दिनों से पत्नी के मायके चले जाने के कारण मानसिक अवसाद में था , शुक्रवार रात्रि को वह कमरे में जाकर सो गया,लेकिन सुबह आठ बजे तक जब वह न उठा तो पिता गुरनाम सिंह ने उसके कमरे के अंदर झांककर देखा तो पाया कि उसका बेटा फंदे से लटक रहा था,जिस पर उसने शोर मचाया।शोर को सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।बताया जा रहा है कि उक्त युवक मानसिक तौर पर परेशान था । एसपी ऊना अर्जित ने बताया कि पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के वाद दाह संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया एवम आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन