पाइप लाइन खोदने से मना करने पर मारपीट ,मामला दर्ज
गगरेट 2 जनवरी :- थाना गगरेट के अंतर्गत जीवन कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी रायपुर वार्ड नम्बर 4 ने एक लिखित शिकायत दी है जिसने उसने रमन कुमार पुत्र बलबीर सिंह , गुरनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ,कश्मीर सिंह पुत्र करतार सिंह व बलबीर सिंह पुत्र करतार सिंह वार्ड नम्बर 4 सभी निवासी रायपुर के खिलाफ आरोप लगाया है कि ये लोग सरकारी पाइप लाइन से अपने घर का कनेशकन जोड़ने के लिए लाइन की खुदाई कर रहे थे तो इसके घर की पाइप लाइन टूट गई जिस कारण से जीवन कुमार ने इन सभी को लाइन की खुदाई न करने के लिए कहा लेकिन ये सभी जीवन कुमार के साथ मारपीट करने लगे । इस झगड़े में जीवन कुमार को चोट आई और उसके दांत टूट गए । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है ।