Ashwani Bhardwaj / Sun, Jan 14, 2024 / Post views : 99
गगरेट 14 जनवरी :- विधानसभा गगरेट के लोगों को फ्री अयोध्या राम मंदिर यात्रा करवाने के लिए विधायक चैतन्य शर्मा ने अपने निवास स्थान पर रविवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एक इतिहासिक पल है हर भारत वासी को इस गौरवशाली पल का गवाह बनना चाहिए । इसी कड़ी में हम लगातार लोगों से आह्वान कर रहे है कि जो लोग इस यात्रा पर जाना चाहते है वो 22 जनवरी से अपना पंजीकरण करवाए 22 फरवरी से ये यात्रा शुरू होने जा रही है । विधायक ने कहा कि 𝟐𝟐 जनवरी को भजाल बड़ा तालाब मैदान में प्रभु श्री राम की मूर्ति स्थापना के भव्य आयोजन को लाइव स्क्रीनिंग करके दिखाया जायेगा। साथ ही गगरेट क्षेत्र के 𝟏𝟓 प्रमुख मंदिरों में राम पाठ – हवन यज्ञ करा जायेगा इस दिन को हम सब मिलकर एक उत्सव की तरह मनाएंगे। विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि गगरेट में छह सूत्रीय कार्यक्रम के तहत गगरेट में लगातार कार्य किया जा रहा है उसी कड़ी में गगरेट क्षेत्र की जो समस्याएं मेरे और हमारी युवा शक्ति पराक्रम संस्था की टीम के पास आयेगी उन्हें गूगल शीट्स में लाइव इंट्री करके संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा। सभी अधिकारी आपके घर द्वार आकर समस्याओं का यथासम्भव निवारण करेगे। चैतन्य शर्मा ने कहा कि हर महीने प्रशासनिक अधिकारियो और प्रेस के मित्रो के मध्य *मासिक संवाद कार्यक्रम* आयोजित किया जाएगा जिसमे जनता से जुड़े सवालों के जवाब दिए जायेंगे । मीडिया हमारे लोकतंत्र का चौथा स्तभ है इसलिए प्रेस के मित्रो द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए दिए गए सुझावों पर भी कार्य किया जाएगा। मेरी ओर से सभी विभागों के तबादलों की प्रक्रिया को पारदर्शिता तरीके से करने के लिए ट्रांसफर हेल्पलाइन नम्बर 𝟕𝟖𝟎𝟕𝟗𝟕𝟕𝟐𝟕𝟕 को शुरू किया गया जिसमे आप बिना किसी की मदद से लिए सीधे मुझसे संपर्क कर सके
विज्ञापन
विज्ञापन