Ashwani Bhardwaj / Thu, Jan 18, 2024 / Post views : 171
गगरेट 18 जनवरी :- विधानसभा गगरेट के गाँव बढोह मे 1.08 करोड़ की राशि से बढोह गाँव मे स्थित पेयजल योजना के सुधारीकरण का शिलान्यास गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा द्वारा किया गया । इस योजना से करीब 2500 लोगों को लाभ मिलेगा । इस योजना के अंतर्गत 9 किलामीटर लम्बी पाइप लाइन व 75000 लीटर क्षमता के भंडारण टैंक का निर्माण भी किया जाएगा । इस योजना से गांव बढोह में लम्बे समय से चल रही पेयजल समस्या का समाधान होगा । विधायक चैतन्य शर्मा ने इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये पूरा वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं को समर्पित है आपकी सरकार आपकी हर पँचायत में जाकर आपकी समस्या सुनेगी और उनका मौके पर यथासंभव समाधान करने की कोशिश करेगी । विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि पंचायतें अपने पँचायत तकनीकी सहायक और पँचायत सचिव के माध्यम से गाँव की मुख्य समस्या और विकासात्मक योजनाओ का खाका बनाए और जब आपकी पँचायत में शासन प्रशासन आए उस समय ये उनके सामने प्रस्तुत करें । इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के एसडीओ रजत ठाकुर सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।विज्ञापन
विज्ञापन