Ashwani Bhardwaj / Tue, Jan 2, 2024 / Post views : 603
ऊना, 2 जनवरी - उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों के लिए काउंसलिंग 10 जनवरी को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पहले यह काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर, 2023 को निर्धारित की गई थी जोकि किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते रोक लगा दी गई थी। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर, 2023 को काउंसलिंग में भाग ले चुके अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में आने की आवश्यकता नही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची और बायोडाटा फॉर्म सहित सम्पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट www.ddeeuna.inपर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी भेज दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शास्त्री अध्यापकों के 22 पदों में 8 पद अनारक्षित वर्ग, 3 पद ईडब्ल्यूएस, 3 पद ओबीसी, 1 पद ओबीसी बीपीएल, 1 पद ओबीसी डब्ल्यूएफएफ, 4 पद एससी, 1 पद एससी बीपीएल व 1 व एसटी के शामिल हैं।
-0-
विज्ञापन
विज्ञापन