Ashwani Bhardwaj / Thu, Jun 20, 2024 / Post views : 178
हिमाचल प्रदेश: 16 जून को दिल्ली में आयोजित हुए "ओपन माइक किस्मत का अड्डा" सिंगिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के पंजोंआ अंब के निवासी दीपक सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता देशभर के प्रतिभाशाली गायकों को एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित की गई थी।
दीपक सोनी ने अपनी मधुर आवाज और प्रभावशाली गायन से दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में " गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो संगीत में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन