Ashwani Bhardwaj / Sat, Mar 23, 2024 / Post views : 242
:- अमृतसर लोकसभा निवर्तमान सांसद गुरजीत सिंह ओजला ने ब्लॉक कोंग्रेस कमेटी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जरूरी टिप्स दिए और लोकसभा चुनावों में जोर शोर से जुट जाने के लिए कहा है । अमृतसर सांसद गुरजीत सिंह ओजला , जंडियाला विधायक सुखविंदर सिंह डैनी , अमृतसर नार्थ विधायक सुनील दत्त व पंजाब ओबीसी कोंग्रेस अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सोनू बाबा बड़भाग सिंह मेले में शामिल होने के लिए आए हुए है और गगरेट के एक निजी होटल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस कमेटी ने पंजाब के नेताओ का स्वागत किया और एक बैठक की । बैठक में पंजाब से आए नेताओ ने हिमाचल की मौजूदा राजनीति पर चर्चा की और बगावत कर रहे विधायकों का सांसद चुनाव पर असर जानने की कोशिश की । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर , महामंत्री वेद प्रकाश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ,प्रदेश सचिव ऋषव कहोल ने इन नेताओं के समक्ष हिमाचल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति बताई । इस अवसर पर पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार विशेष रुप से उपस्थित रहे । अमृतसर सांसद गुरजीत ओजला ने पत्रकारों से बात करते हए कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति बेहद सौम्य है लेकिन इस समय हिमाचल प्रदेश में भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या का जो प्रयास किया जा रहा है हम इसे सहन नही करेंगे । इन लोकसभा चुनावों में प्रदेश के लोग ऐसी पार्टी के खिलाफ अपना मतदान करके अपना गुस्सा जाहिर करें ताकि भविष्य में हिमाचल की राजनीति में कोई ऐसी हरकत न करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन